फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण में कुणाल, कविता लेखन में आशीष अव्वल

Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
कंडाघाट काॅलेज में हिंदी पखवाड़े में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में कुणाल, पल्लवी और भावना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता-लेखन में आशीष ने पहला, मन्नत ने दूसरा और श्रुतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निबंध- लेखन में दीक्षा, आशीष और मृदुल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में पलक ने पहला, इशिता ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाने में प्रीति ने पहला, अंजलि ने दूसरा और दीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में कार्तिक, सानिया और सिमरन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किय।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने हुए डॉ. हरिंदर लाल शर्मा, डॉ. स्नेह, प्रो. उपमा, प्रो. मालविका, डॉ. याशिका, प्रो. अंजु, प्रो. मीताली व प्रो. मेघना शामिल रहे। वहीं समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. इंदिरा दरोच बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व राजभाषा हिंदी को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर डॉ राधा वर्मा ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें