फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुमारहट्टी-डगशाई सड़क को बहाल करने के लिए आगे आए छात्र

Wed, 30 Aug 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुमारहट्टी-डगशाई मार्ग पर मलबे को हटाते सेवा भारती के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा मलबा हटाने का वीडियो
विज्ञापन

छात्रों की पहल के बाद एमईएस ने भी मशीन लगाकर खुलवाई सड़क
बीते कई दिनों से बंद था मार्ग, लोगों को हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कुमारहट्टी-डागशाई सड़क में भूस्खलन के बाद मलबा हटाने के लिए सेवा भारती के छात्रों ने पहल की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भी छात्रों की सराहना कर रहे हैं। छात्रों की पहल के बाद एमईएस ने भी जेसीबी लगाकर रास्ते को खुलवाने का कार्य किया और सड़क को पूरी तरह से बहाल करवाया।
अब यहां से कई दिनों बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे पहले सड़क पूरी तरह से बंद पड़ी थी और कुमारहट्टी से डगशाई जाने वाले लोगों को वाया धर्मपुर जाना पड़ रहा था। वहीं छात्रों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही थी। हालत यह थे लोग पैदल भी नहीं गुजर पा रहे थे। इसे देखते हुए सेवा भारती के छात्र आगे आए और मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते दिनों मूसलाधार बारिश के बाद कुमारहट्टी-डगशाई सड़क भी बंद हो गई थी। पहाड़ से भूस्खलन होने से सड़क पर पिछले लगभग एक सप्ताह से वाहनों और पैदल सफर करने वाले लोगो के लिए बंद पडा था। इस सड़क का रखरखाव एमईएस के पास है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क को बहाल करने के लिए एमईएस बार-बार अपील की। इसके बाद सड़क को बहाल करने के लिए सेवा भारती डगशाई के छात्रों ने सडक को बहाल करने की पहल की। इन छात्रों की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर सवाल खड़े किए। वहीं इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और डगशाई छावनी के पूर्व सदस्य मनीष शर्मा, लोकेश, चितरंजन, नरेश मोहिल, रणबीर सिंह ने कहा कि जब तक कुमारहट्टी से डगशाई सड़क की दुर्दशा ठीक नहीं होती तब तक न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें