फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में डेंगू के पांच मामले, नगर परिषद ने बढ़ाई फॉगिंग

Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू मे फॉगिंग करता नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा और नप कर रहा कार्य
विज्ञापन

गांव में भी किया जा रहा दवाओं का छिड़काव, साफ सफाई रखने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में अब डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। अब तक पांच लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। इसे लेकर नगर परिषद की ओर से फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव का और तेज कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नगर परिषद की ओर से फॉगिंग की जा रही है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा और नगर परिषद की ओर से मिलकर कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से बारिश के बाद फिर से लारवा की जांच की जा रही है। इस कार्य में विभाग ने काफी तेजी लाई है। वहीं जहां पर विभाग की टीम को लारवा युक्त पानी नजर आ रहा वहां तुरंत पानी को गिरवाया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी विभाग और नगर परिषद की टीम कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
अगस्त में ईएसआई अस्पताल परवाणू में डेंगू के लगभग 86 टेस्ट किय गए। इसमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से तीन मामले कालका और दो मामले परवाणू क्षेत्र से संबंधित है।
विज्ञापन

डॉ. कपिल
कार्यकारी अधिकारी, ईएसआई परवाणू
इनसेट
नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से परवाणू शहर में डेंगू रोकथाम के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। परवाणू शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी नप की टीम फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव कर रही है। बुधवार को परवाणू के वार्ड सात में फॉगिंग कार्य किया गया।
-अनुभव शर्मा
कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें