फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते किसान मंडी मार्च से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड के कारण पुराने बस स्टैंड पर किसान सब्जी मंडी करीब 10 महीने से नहीं लग पा रही है। प्रशासन ने सोलन माल रोड पर सब्जी बेचने की अनुमति दी है। लेकिन रविवार को किसानों की लगने वाली मंडी को अनुमति नहीं दी पाई है।
विज्ञापन

इसके चलते बाहर से आने वाले लोग शहर में रविवार को सब्जियां बेच रहे हैं, लेकिन किसानों को किसान मंडी का इंतजार है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मार्केट कमेटी ने पुराने बस स्टैंड पर किसान मंडी लगाने की अनुमति दी गई थी। यह काफी समय से नहीं लग पा रही है।
मार्च में देशभर में कोरोना वायरस के मामले अधिक सामने आने लगे थे। इसको देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया। हिमाचल भी पूरी तरह से कुछ महीनों बंद रहा है। ऐसे में कई चीजों पर पाबंदियां लग गई। इनमें से एक थी किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पुराने स्टैंड पर प्रत्येक रविवार को लगने वाली सब्जी मंडी। हालांकि प्रशासन द्वारा कई चीजों को रियायत दे दी गई, लेकिन किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगने वाली यह मंडी अब भी नहीं लग रही है। इससे किसान खासे मायूस हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, संजू, नरेंद्र ठाकुर, रमेश कुमार ने कहा कि जब सरकार द्वारा करीब-करीब सभी चीजों को खोल दिया है तो फिर संडे को लगने वाली किसान मंडी को भी अब शुरू कर देना चाहिए ताकि किसान सब्जियों को बेचकर मुनाफा कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें