फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेडू को 13 रनों से हराकर कश्मीरपुर की टीम जीती

Sun, 03 Dec 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। यूथ फॉर एक्शन ट्रस्ट रेडू की ओर से आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता के खिताब पर कश्मीरपुर की टीम ने कब्जा कियाय है। कश्मीरपुर की टीम ने फाइनल में रेड़ू को 13 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन


रेडू के खेल मैदान खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान रेडू और कश्मीरपुरा के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए कश्मीरपुर ने निर्धारित ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में रेड़ू के टीम 27 रन ही बना पाई। इससे पहले सेमीफाइनल में रेड़ू ने कुंडलू व कश्मीरपुर ने नालागढ़ को पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए नालागढ़ ने कुंडलू को पराजित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 51 सौ रुपये देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर रहने वाले नालागढ़ की टीम को 31 सौ रुपये ट्रस्ट की ओर से दिए। इस मौके पर प्रिंस शर्मा, सोनू, पंकज, इमरान, करण, वंश, असीम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें