फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट के करण और स्वाति बने सर्वश्रेष्ठ छात्र

Sat, 03 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान राजेश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की।
विज्ञापन


समारोह में विद्यालय के करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और मुख्य अतिथि के दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पहाड़ी नाटी, एक गीत, समूह गीत, भंगड़ा, नाटक और अन्य प्रस्तुतियां दी  गईं।

प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने वार्षिक खेलकूद और शैक्षणिक रिपोर्ट मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों के समक्ष रखी। इसमें करण को सर्वश्रेष्ठ छात्र और स्वाति को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। मीनल, प्रदीप, आशीष, मनीषा गौतम, स्वाति, राहुल, कोमल, हरीश, रीना, कुशल, नरेश, अजय, करण और अंकित के अलावा अध्ययन क्षेत्र में विभिन्न कक्षाओं एवं संकायों के 35 विद्यार्थियों, विभिन्न अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं के लिए 40 और विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी में 50 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है तथा बच्चों को इस कीमती समय का सदुपयोग करना चाहिए। इस मौके पर केशव वशिष्ठ, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर दास, जय सिंह, प्रेम गौतम, हेम राज, बली राम शर्मा, चुनी लाल, कैलाश सोनी, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर सुधार सभा दोवटन के प्रधान लायक राम शुक्ला, प्रेम चंदेल, जयसिंह, हेम राज, केशव वश्ष्ठि, बली राम, हरिराम सेन, डॉ. श्याम महेंद्र शर्मा, स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य और अन्य अभिभावक सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें