फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: कालका-शिमला एक्सप्रेस सोलह, हिमालयन क्वीन 50 मिनट लेट; किसान आंदोलन का पड़ रहा असर

Sun, 05 May 2024 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

किसान आंदोलन का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। रविवार को भी दो ट्रेनें कालका से देरी से शिमला रवाना हुईं। इसमें कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 ट्रेन करीब 16 मिनट और हिमालयन क्वीन 52455 करीब 50 मिनट देरी से चली। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों पर किसान आंदोलन का असर पड़ रहा है। इसके चलते पर्यटकों को काफी दिक्कतें भी आ रही हैं। यही नहीं, कालका की ओर जाने वाली ट्रेन शाम को देरी से चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ ट्रेनें 15 से 50 मिनट की देरी से कालका से शिमला रवाना हो रही हैं। शिमला की ओर ट्रेनें तब आती हैं, जब दिल्ली से ट्रेन कालका पहुंचती है। उसके बाद आगामी ट्रेन को भेजा जा रहा है। शिमला से कालका की ओर आने वाली हिमालयन क्वीन ट्रेन भी देरी से चल पा रही है।

विज्ञापन


रविवार को भी दो ट्रेनें कालका से देरी से शिमला रवाना हुईं। इसमें कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 ट्रेन करीब 16 मिनट और हिमालयन क्वीन 52455 करीब 50 मिनट देरी से चली। शताब्दी आने के बाद हिमालयन क्वीन को भेजा गया। इन दिनों दिल्ली से आने वाली शताब्दी का समय भी काफी बदल गया है। दिल्ली से शताब्दी सीधी कालका नहीं आ रही है।

शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेन को वाया लुधियाना-चंडीगढ़-कालका चलाया जा रहा है। एक ही लाइन होने के कारण ट्रेन को काफी देरी हो रही है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से दिल्ली से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। इस कारण ट्रेनों में अधिक भीड़ भी हो गई है। वहीं पर्यटन सीजन भी चरम पर है। इसके चलते कालका से शिमला की ओर आने वाली ट्रेनें पैक आ रही हैं। उधर, डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली से ट्रेन लेट आ रही है। इसके बाद शिमला के लिए ट्रेन देरी से चल रही है।
विज्ञापन


शिमला से चलने में भी देरी
कालका-शिमला ट्रैक पर हिमालयन क्वीन पिछले कई महीनों से देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना हो रही है। रेलवे बोर्ड का तर्क है कि हिमालयन क्वीन ट्रेन एक ही दिन में अप और डाउन चल रही है। इस कारण शाम को देरी से शिमला से ट्रेन चल पा रही है। इस ट्रेन की वापसी का समय शिमला से शाम 6:30 बजे का है। लेकिन इन दिनों यह ट्रेन शिमला से रात करीब 8:30 बजे चल रही है।

कनोह स्टेशन पर रुकेगी पहली ट्रेन
कालका से शिमला की ओर जाने वाली पहली ट्रेन अब कनोह रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। पिछले आठ माह से कनोह स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुक रही थी। इसका फायदा लोगों को नहीं मिल रहा था। इसके बाद लोगों ने पत्राचार शुरू किया। सोमवार सुबह से कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 कनोह स्टेशन पर भी एक मिनट के लिए रुकेगी। इससे लोगों को सीधा फायदा पहुंचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें