फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर कॉलेज में ज्योति ठाकुर और सिपरियान कोंगरी चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। डिग्री कॉलेज रामशहर का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। ज्योति ठाकुर और सिपरियान कोंगरी को स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट चुने गए। छात्रा अंकिता ठाकुर व छात्र यशपाल को कॉलेज के गौरव से नवाजा गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि नालागढ़ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दीपक ठाकुर ने दीप प्रज्जलित कर की। समारोह का मुख्य आकर्षण सागर, मोनिका, तनीशा, द्वीप सिंह और निकिता बगेरा ने गिद्दा से की।
विज्ञापन

इसके अलावा अंकिता, प्रियंका और उमा ने तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत की धुन पर अपनी प्रस्तुति दी। रजीना और सखियों ने देश भक्ति गीत से समा बांधा। अंकिता ठाकुर के नेतृत्व में छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पेशकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि ने 2019-20 से लेकर वर्ष 2021-22 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतविंद्र सिंह, प्रो. शिपरा, प्रो. सुमन, प्रो. दीपा भंडारी, पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, एनडी शर्मा, पीटीए के प्रधान ईश्वर दास, पूर्व प्रधान परस राम, अनिल कुमार द्विवेदी, तिलक राज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें