सोलन में कालका शिमला हाईवे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के ठोडो मैदान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के खत्म होने के बाद सड़कों पर जाम लग गया। कालका-शिमला हाईवे पर भी वाहन घंटों रेंगते रहे। वहीं सब्जी मंडी से दोहरी दीवार तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहे, लेकिन हाईवे पर ट्रैफिक अधिक हो जाने से जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को 1.5 किलोमीटर का रास्ता तय करने में आधे घंटे का समय लग गया।
धार्मिक कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम 11:00 बजे से 03:00 बजे तक हुआ। इसके बाद लोगों ने वापसी की। अधिक संख्या में लोगों का जमावड़ा होने के कारण पहले तो राजगढ़ रोड पर जाम लगा। इसके बाद पुराने उपायुक्त कार्यालय से सपरून चौक तक जाम की स्थिति बन गई। करीब 5:00 बजे जाम की समस्या से निजात मिली।