क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करती नर्सिंग की प्रश
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यक्रम
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने स्वास्थ्य रहने के बताए तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को जिलेभर के स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी गईं और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की स्टाफ नर्स और नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया। चार्ट और भाषण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होता है और आंखों को भी पर्याप्त आराम मिलता है। नींद पूरी न होने पर सिरदर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इसके अलावा लोगों को नियमित व्यायाम करने, सकारात्मक सोच अपनाने, स्वच्छ एवं संतुलित आहार लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी बीमारी की स्थिति में बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षु नर्सें भी मौजूद रहीं।