फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईपीएससी छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

Mon, 25 Sep 2023 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में  अखिल भारतीय आईपीएससी अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में भा्ग लेन पहु
विज्ञापन
पाइनग्रोव में होने वाली प्रतियोगिता में देशभर से चयनित स्कूलों की 21 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में लड़कियों के लिए अखिल भारतीय आईपीएससी अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता होने जा रही है। शुभारंभ 26 सितंबर होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 29 सितंबर को होगा। शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव बतौर करेंगे। जबकि एसडीएम सोलन कविता ठाकुर विशेष अतिथि होंगी। प्रतियोगिता में देश भर से विशिष्ट स्कूलों की 21 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

इन संस्थानों में एपीएस डगशाई, असम वैली स्कूल-बालीपारा, डेली कॉलेज इंदौर, डीपीएस आरके पुरम, डीपीएस मथुरा रोड़, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल-नोएडा, मेयो कॉलेज-अजमेर, एमजीडी स्कूल जयपुर, मॉडर्न स्कूल बाराखंबा नई दिल्ली, मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़, आरकेसी रायपुर, आरकेसी राजकोट, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, सैनिक स्कूल कित्तूर, एसकेवी ग्वालियर, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, द लॉरेंस स्कूल लवडेल, द पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून और मेजबान, पाइनग्रोव स्कूल शामिल हैं। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने भाग लेने वाले सभी स्कूलों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें