फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पोलियो से सुरक्षा देने के लिए स्वास्थ्य टीमें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला में पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। रविवार को होने वाले वाले अभियान के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों समेत आशा और आंगनबाड़ी वर्करों से बैठक की गई। बैठक में प्रशिक्षु नर्सिंग स्टाफ ने भी ट्रेनिंग ली।
जानकारी के अनुसार जिले में 27 फरवरी को 81343 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग ने 882 केंद्र बनाए हैं। इसी के साथ मोबाइल टीम भी तैनात है ताकि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जाए।
विज्ञापन

विभाग ने जिला भर में कर्मियों को पल्स पोलियो अभियान के लिए निर्देश दिए हैं। जीरो से पांच साल के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाने के लिए विभाग के पास डाटा पहुंचा था। विभाग ने यह डाटा पांच चिकित्सा खंड से लिया है।
पल्स पोलियो अभियान में कोविड के देरी हुई है। पहले यह अभियान जनवरी में होना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते इसे फरवरी में करवाने का लक्ष्य रखा गया। अभियान में अस्पतालों समेत पंचायतों का चयन किया है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि जिले में 27 फरवरी को 81343 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी से बैठक कर ली गई है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स समेत नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें