फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने इंडस्ट्री सिक्योरिटी प्लान का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने रविवार को बद्दी में बीबीएन रीजन के इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी प्लान (बीआरआईएसपी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर बीआरआईएसपी पुस्तिका का भी विमोचन किया। पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने उद्योग मंत्री को इसकी जानकारी दी।
चावला ने बताया कि पुलिस विभाग ने उद्योगों की सुरक्षा के लिए बनाए प्लान में सभी विभागों का सहयोग लिया है। प्रदूषण रहित वातावरण और महिलाओं की सुरक्षा को भी प्लान में जोड़ा है। बीबीएनडीए और बीबीएनए के सहयोग के लिए बनाया प्लान आने वाले समय में उद्योगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

बद्दी एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है। यहां पर दवा बनाने के लिए बनाए जाने वाले फारमुलेशन की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा है। 180 पेज के इस प्लान को लेकर तैयार की गई पीपीटी को भी उद्योग मंत्री को दिखाया गया जिसकी मंत्री ने काफी तारीफ की।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी साहिल अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक परमजीत सिंह, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, बीबीएनडीए की सीईओ डॉ. रिचा वर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें