फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों पर भी सियासत खेल रहे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। चुनाव में युवाओं की अहमियत राजनीतिक दल भले ही समझ रहे हों लेकिन युवा की चाहत टटोलने का प्रयास नहीं किया गया। कई बड़े दावों के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने वाले नेताओं ने सोलन में वादों की झड़ी लगाई थी। इसमें युवाओं को खेल से जोड़ने और जिले में एक इंडोर स्टेडियम बनाने का वादा लगभग हर मंच से किया लेकिन पांच साल में यह वादा हवा में ही रह गया।
विज्ञापन

फाइलें इतनी धीमी गति से आगे सरकीं कि सोलन का इंडोर स्टेडियम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया। इस वर्ष भी युवाओं को शहर में इंडोर स्टेडियम की सुविधा नहीं मिल सकी। स्टेडियम पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होने थे। इसके लिए डीपीआर भी तैयार थी। जमीन की पैमाइश का कार्य भी नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार सोलन में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन ऐतिहासिक ठोडो मैदान के पास स्वीकृत है। यह भूमि नप ने जिला खेल विभाग को पहले से ही स्टेडियम निर्माण ने लिए ट्रांसफर कर दी है। इस स्टेडियम में सभी इंडोर खेलें जैसे रेसलिंग, टीटी, कबड्डी, कैरेम, मुक्केबाजी और बास्केटबाल आदि खेल खेले जा सकेंगे।
दो डोरमेट्री बनाने की थी योजना
इंडोर स्टेडियम बनने के बाद सोलन राष्ट्रीय स्तर की इंडोर खेलों की मेजबानी भी कर सकेगा। इस स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए दो डोरमेट्री बनने हैं। इसमें 40 लड़कियों और 60 लड़के ठहर सकेंगे। इसमें पार्किंग व्यवस्था के साथ मेस का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

कार्यों को पूरा करने में सरकार असफल : कर्नल शांडिल
सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि बहुत से कार्य अधूरे हैं। इनमें इंडोर स्टेडियम, चंबाघाट-सोलन पैदल मार्ग, शामती बाईपास भी शामिल है। इन्हें पूरा करने के लिए वर्तमान सरकार उचित कदम नहीं उठा रही है। इन मुद्दों को वह विधान सभा में कई बार उठा चुके हैं।
मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा मुद्दा : मदन ठाकुर
भाजपा मंडला अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि इंडोर स्टेडियम के लंबित प्रोजेक्ट को जल्द शुरू किया जाएगा। यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। सोलन में लंबित सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें