फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फ्रेंड्स कॉलोनी में 6 माह से पड़ी है अवैध तौर पर निर्माण सामग्री

Wed, 18 Sep 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ वार्ड नंबर सात में अवैध रूप से गिराई गई भवन निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
नप का नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं हटाई गई सामग्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 की फ्रेंड्स कॉलोनी में कुछ लोगों ने अवैध रूप से बेकार निर्माण सामग्री काॅलोनी परिसर में ही फेंक दी है। नप की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी यह सामग्री नहीं हटाई गई है।

नगर परिषद की ओर से वार्ड में सड़क के साथ खाली जगह पर टाइलें लगाई गई थीं और वहां लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए हैं, जिससे बुजुर्ग इस पर बैठ सकें। मगर कुछ लोगों ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए यहां पर पिछले करीब 6 महीनों से अवैध रूप से निर्माण सामग्री डाल रखी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए नप से कोई अनुमति नहीं ली गई है। निर्माण कार्य को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है किंतु निर्माण सामग्री यहीं पड़ी है और बरसात में उसमें पौधे उग आए हैं। यही नहीं नप की ओर से लगाई गई अधिकांश टाइलें भी निर्माण सामग्री फेंकने के कारण निकलने लगी हैं। चारों तरफ गंदगी होने के कारण लोगों को यहां बेंचों पर बैठना तो दूर, चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा का कहना है संबंधित व्यक्ति को यहां से मलबा उठवा कर सफाई करवाने को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। यदि इसके बावजूद सामग्री यहां से नहीं हटाई तो परिषद कार्रवाई करेगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें