फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन और परवाणू शहर के सौ खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Thu, 15 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
इंडिया स्पोर्ट्स संघ सोलन और परवाणू शहर के करीब सौ खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंडिया स्पोर्ट्स संघ सोलन और परवाणू शहर के करीब सौ खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। यह फैसला संघ की औद्योगिक शहर परवाणू में वीरवार को आयोजित बैठक में लिया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सुनील गुप्ता ने कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इनका काम ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि संघ देशभर में खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। संघ पहाड़ी राज्यों में सहायता केंद्र खोलने जा रहा है, जबकि भाजपा शासित पहाड़ी राज्यों में पहले ही सहायता केंद्र खोले जा चुके हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों को सामने लाने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संघ 3 लाख खिलाड़ियों औैर खेल प्रेमियों को अपने साथ सदस्य के तौर पर जोड़ेगा।
 
संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन समैला ने कहा कि संघ द्वारा लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल्द ही 12 जिलों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कहा कि संघ प्रदेश में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर कार्यकारिणी का गठनकर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करेगा और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करेगा। कहा कि संघ द्वारा जिला सोलन के परवाणू और सोलन शहर में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब दोनों शहर के 100 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष एसजे भटनागर, जिला अध्यक्ष नरेश राणा, केएस कश्यप, अरुण कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें