फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षा का हब सोलन सहित ग्रामीण क्षेत्र भी नशे की गिरफ्त में

Wed, 13 Dec 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने युवाओं को जागरूक करने के लिए छेड़ी मुहिम
विज्ञापन

रुस्तम योजना के तहत शिक्षण स्थानों में पहुंच रहीं पुलिस की टीमें
अध्यापकों के साथ संस्थानों में नशे के प्रति दी जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा हब सोलन सहित ग्रामीण क्षेत्र भी नशे की गिरफ्त में आ गया है। यहां पर नशे की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले नशे का कारोबार शहरी क्षेत्रों में अधिक हो रहा था, लेकिन अब इसमें छोटे-छोट ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी फंसते जा रहे हैं। हालांकि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पुलिस की ओर से नशे के संबंध में कई गिरफ्तारी भी की गई है। वहीं अब युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए रुस्तम योजना के तहत जागरूक किया जा रहा है।
जिसमें पुलिस प्रशासन, अध्यापक और स्वास्थ्य विभाग की टीम शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं नशे से दूर रहने के लिए उन्हें सकारात्मक कार्यों और खेलों में उनकी सहभागिता भी दर्ज करवाई जा रही है। पुलिस विभाग की टीम विवि, कॉलेज और छात्रावासों में रोजाना निरीक्षण कर रही हैं। जहां पर रह रहे युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की जा रही है। वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने जिला सोलन के सभी थाना सहित चौकी प्रभारी को अपने कार्यक्षेत्र में गठित नशा निवारण कमेटी को संबंधित क्षेत्रों के वार्डों को भी इस मुहिम से जोड़ने को कहा गया है। इसके तहत पंचायत के सदस्यों सहित अन्य वार्ड के लोगों को भी नशा निवारण कमेटी में जोड़ा गया है। जोकि अपने कार्यक्षेत्र के तहत चिट्टे से संबंधित मामलों में पुलिस को समय-समय पर जानकारी भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नशा मुक्त होगा सोलन
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलाई हुई है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। इसमें जहां आरोपियों को जेल में डाला जा रहा है। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए रुस्तम योजना के तहत जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही जिला सोलन को नशा मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशा करते या बेचते दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता भी गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें