फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र में उभर रहा कसौली क्षेत्र : राणा

Wed, 13 Dec 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजीव राणा। संवाद
विज्ञापन
हिम जनकल्याण जागरूकता समिति ने किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिम जनकल्याण जागरूकता समिति की ओर से परवाणू के दशहरा ग्राउंड में एकता, एकाग्रता, उत्कृष्टता सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजीव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्याथिति ने कहा कि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के नेतृत्व में कसौली पर्यटन, शिक्षा के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्र में भी उभर रहा है। उन्होंने जन जागरूकता कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस मौके पर विनोद सुल्तानपुरी ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। संस्था की सोच को कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नाटी, डांस रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन किया। समिति की प्रदेशाध्यक्ष रंजना चौहान ने समिति की वर्ष भर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नप परवाणू की अध्यक्षा मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, पार्षद निशा शर्मा, पूर्व पार्षद राजाराम भारती, कांता कपूर, संजय यादव सहित कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, बेड वर्मा, तरुण गर्ग, सोहनलाल, हरविंदर सिंह समिति के सदस्य अरुणा शर्मा, रमेश राणा, मदन लाल सहित जन जागरण जागृति के सिरमौर, चंबा, किन्नौर व अन्य शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें