HRTC Nalagarh depot starts direct buses from Amabala to Baddi on Chhathh parv
नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी के नालागढ़ डिपो ने कामगारों को वापस लाने और छठ पूजा के लिए बिहार और यूपी जाने वाले कामगारों के लिए अतिरिक्त बसें चला दी हैं। दिवाली का पर्व निगम के लिए काफी अच्छा रहा है।
रोज गाड़ियों की कमाई की औसतन 47 रुपये तक पहुंच गई। दिवाली पर अपने घर गए कामगार वापसी करने लगे हैं। कामगारों को लिए निगम के अतिरिक्त बसें चलाई है। शनिवार को अंबाला के लिए दस और चंडीगढ़ के लिए छह रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं।
ऊना रूट पर पांच और कालका रूट पर तीन स्पेशल बसें चलाई हैं। सोमवार को पूर्वांचल में छठ पूजा का पर्व शुरू हो रहा है। इसके लिए भी निगम ने शुक्रवार को अंबाला और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चर्लाई।
नालागढ़ निगम के अड्डा प्रभारी रामलोक चौधरी ने बताया कि इस साल निगम को अच्छी खासी आमदनी हुई। सोमवार से उद्योगों में कामगार शुरू हो रहा है। इसके चलते रविवार को कालका से ऊना रूट पर 15 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी जिससे सोमवार को कामगार ड्यूटी पर पहुंच सकें।