फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीडीएल कसौली में बच्चों को कई बीमारियों से बचाने वाली दो वैक्सीन के सैंपल फेल, मानकों पर सही नहीं पाई

Mon, 11 May 2026 11:24 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सीडीएल कसौली में दो वैक्सीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। सैंपल फेल होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। वहीं से कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीडीएल कसौली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए भेजे गए बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने वाली दो वैक्सीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। ये वैक्सीन निमोनिया, डिप्थेरिया (गलघोंटू), टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी जैसी गंभीर बीमारियों के बचाव के लिए लगाई जाती हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही सीडीएल कसौली में सैंपल जांच के लिए आए थे। सैंपल फेल होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। वहीं से कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि ये वैक्सीन किस राज्यों की कंपनियों की हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन की गुणवत्ता में कमी होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


हाल ही में 141 दवाओं के सैंपल हुए थे फेल
अप्रैल में सीडीएल कसौली में जांच के लिए भेजे गए 141 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए थे। इनमें 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश में बनी थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें