फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दों पर आधारित बात करें भाजपा नेता, सोलन के लिए क्या किया बताएं : महेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में बोले हिमफैड के चेयरमैन, कहा-जयराम ठाकुर ने ठुकरा दिया था सोलन के लिए पेजयल योजना का प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम वॉर रूम के अध्यक्ष व हिमफैड के चेयरमैन महेश्वर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के नेता संयमित भाषा का प्रयोग करें और मुद्दा आधारित राजनीति करें, नहीं तो कांग्रेस उसी भाषा में उनका जवाब देने के लिए तैयार हैं। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुद्दों पर अगर भाजपा के नेता खुले में डिबेट करना चाहे तो कांग्रेस तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सोलन में आए और उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जानती है कि भाजपा के कार्यकाल में कोरोना घोटाले के तार कहां तक जुड़े हैं। साथ ही जब कांग्रेस ने सोलन के लिए पानी का प्रोजेक्ट तैयार किया तो जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए उसे ठुकरा दिया था और अब सोलन में पानी को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम यह बताएं कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सोलन के लिए क्या किया है। इस दौरान उनके साथ जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन व वॉर रूप के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार व राहुल ठाकुर, कर्नल संजय शांडिल, शोभित बहल समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें