फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध करने वाले संस्थानों को पूरी मदद देगी सरकार ः अग्निहोत्री

Fri, 17 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी में लाई फाई प्रोजेक्ट का शभारंभ करते उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा एशिया की 35 फीसदी दवाएं हिमाचल में बनाई जाती हैं। देश के बड़े फार्मा हब के रूप में बद्दी विकसित हो चुका है। रिसर्च एंड डिवेलपमेंट जगत में छात्रों की सहभागिता देश और प्रदेश को नई बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। वह बद्दी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा तैयार लाईफाई प्रोजेक्ट को लांच करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि काम और दाम मालिकों का और नाम कंपनी का, यानि बद्दी यूनिवर्सिटी अगर कोई संचार के इस युग में खोज करती है तो सरकार उसमें उनका भरपूर सहयोग करेगी। छात्रों की इस खोज से जहां यूनिवर्सिटी का नाम रोशन होगा वहीं हिमाचल का नाम भी चमकेगा। कहा कि  इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने बेटियों की बारी स्कॉलरशिप में टॉप रही तीन छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी का रिसर्च जनरल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को लांच किया।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों और स्टाफ को बधाई दी। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि बद्दी यूनिवर्सिटी वर्ष 2002 में एक छोटे पौधे के रूप में बद्दी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में विकसित हुआ था। बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ उद्योग रिसर्च एंड डिवेलपमेंट का कार्य करने के उत्सुक हैं।

लेजर लाइट से होगी विवि
परिसर में फोन कनेक्टिविटी
फ्री में आपस में बात कर सकेंगे कर्मचारी
अमर उजाला
बद्दी। प्रोजेक्ट के प्रभारी डॉ. शक्ति कुमार और विनय भाटिया ने बताया कि लाई फाई लेजर लाइट के जरिये कनेक्टिविटी करेगा। इसकी कोई कीमत नहीं होगी। यह निशुल्क होगा और कोई भी आपस में बिना किसी खर्च के बातचीत करने में सक्षम होगा। यह सेवा विवि परिसर के भीतर ही मिलेगी। इससे पूर्व बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने कहा कि आज वही लोग कामयाब हैं जिनके पास टेक्नोलॉजी, स्पीड और सूचना होती है।
विज्ञापन

 बद्दी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. शक्ति कुमार ने कहा कि उनके छात्र रिसर्च वर्क में माहिर हैं। वह वैज्ञानिकों को चुनौती देने का मादा रखते हैं। अब तक विवि का प्लेसमेंट रिकार्ड 80 फीसदी है जो जल्द ही शतप्रतिशत होने जा रहा है। इस मौके पर विवि चेयरमैन रामप्रसाद अग्रवाल, गवर्निंग सेक्टरी गौरव राम झुनझुनवाला, गवर्निंग स्पंासर केडी श्रीधर, चांसलर प्रदीप श्रीवास्तवा के अलावा वाईएस गुलेरिया, तिलक राज शर्मा, मुनीष करौल, सुनील कनौत्रा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें