हिमफ्रेंड और यंग लिंक्स क्लब सोलन साइकलिंग फॉर हेल्थ, रोड सेफ्टी अभियान के तहत 19 जून को साइकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
- फोटो : Demo Pic.
हिमफ्रेंड और यंग लिंक्स क्लब सोलन साइकलिंग फॉर हेल्थ, रोड सेफ्टी अभियान के तहत 19 जून को साइकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी सुशील कुमार करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि साइकलिंग फॉर हेल्थ के तहत 4 से 7, 8 से 11, 12 से 15 वर्ष वर्ग के प्रतिभागियों के लिए ठोडो मैदान सोलन में क्रमश: 200 से 400, 400 से 1000, 2000 से 5000 मीटर की रेस आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। 16 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों के लिए 32 किलोमीटर की रेस सोलन ठोडो मैदान से कंडाघाट तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागी ठोड़ो मैदान से होते हुए चंबाघाट से बसाल और कंडाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल के मैदान तक जाएंगे। वहां पर आधे घंटे के ब्रेक के बाद क्रम वाइस प्रतिभागियों की वापसी होगी।
विजय प्रतिभागी को 11 हजार, उपविजेता को 5 हजार और तीसरे नंबर पर आए प्रतिभागी को 21 सौ रुपये के साथ ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 4 वर्ष से 15 तक के प्रतिभागियों की आवेदन फीस 100 रुपये और 16 से ऊपर वाले प्रतिभागियों के लिए 300 रुपये रखी है। इसके लिए फायरफोक्स बाइक स्टेशन चाणक्य प्वाइंट माल रोड सोलन से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में यातायात के नियमों को प्रमुखता देते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी साइकिल के साथ हेलमेट भी अनिवार्य किया है। बिना हेलमेट के प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग नही लेने दिया जाएगा। इस मौके पर हिमफ्रेंडस क्लब के प्रधान विशाल वर्मा, अजय, भानू, अमन, अकुल, हितेंद्र, अजय कंवर, राजीव कौड़ा, मेघा, सुधानशिका और अन्य मौजूद रहे।