हिमाचल प्रदेश में ट्रायल के लिए पहुंची पथ परिवहन निगम की चर्चित ई-बस में एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है। कंपनी ने बस को ट्राले में लादकर सोलन तो भेज दिया, लेकिन बस के साथ चाबी नहीं भेजी। इस कारण निगम अधिकारियों को बस उतारने में काफी दिक्कतें आईं। निगम ने चाबी को मंगवाने के लिए कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद बस की चाबी को कंपनी ने हैदराबाद से हवाई जहाज में भेजा। चाबी हैदराबाद से चंडीगढ़ आने के बाद देर शाम सोलन पहुंची। इसके बाद बस को ट्राले से उतारा गया। वहीं, अधिकारियों के सुर भी अब बदलते नजर आ रहे हैं। चाबी न होने से परेशान अधिकारियों ने ट्राले को सुरक्षित जगह पर खड़ा करने का दावा भी किया है।