फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़ला चौक पर बंद पड़ी हाई मास्क लाइट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुजा लिमिटेड ने करवाई बंद पड़ी लाइट ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़ला चौक में लगाई गई हाई मास्ट लाइट फिर से जल उठी है। अब लोगों को यहां पर रात के अंधेरे में आवाजाही में सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को दाड़ला चौक में लगाई हाई मास्ट लाइट बनी शोपीस के शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में दाड़ला चौक में लगाई गई हाई मास्ट लाइटें महीनों से बंद पड़ी है, समस्या को बताया गया था। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद अंबुजा लिमिटेड ने तुरंत मरम्मत करवाई और शनिवार को यह लाइट फिर से जल उठी। लोगों ने कहा कि अंबुजा लिमिटेड और पंचायत दाड़ला के सहयोग से अंबुजा चौक दाड़ला में स्थापित हाई मास्ट लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह लाइट अब दोबारा से बंद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें