फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाजा स्कूल परिसर में लगा दिए पत्थर के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चायल (सोलन)। प्राइमरी स्कूल झाजा के मैदान परिसर में पत्थर के ढेर लगे होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झाजा के पूर्व वार्ड सदस्य बाबू राम ने बताया कि स्कूल परिसर में किसी ग्रामीण ने काफी समय से पत्थर गिराए हुए हैं।
इससे बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग और शिक्षकों ने इस पर आज तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय मैदान में बच्चे खेलते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यदि कोई बच्चा गिर जाए तो उन्हें पत्थरों के कारण चोट लग सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस पर संज्ञान लेने की मांग उठाई। स्कूल के अध्यापक राजीव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

वही इसमें संज्ञान ले सकते हैं। उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कंडाघाट भरत राम ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। यदि स्कूल परिसर में पत्थर गिराए गए हैं तो संबंधित व्यक्ति को उन्हें उठवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें