फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर कॉलेज में 15 मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में एबीवीपी सम्मान समारोह के दौरान मौजूद मुख्यतिथि व अन्य सदस्य। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि अगर किसी छात्र ने कुछ ठाना है तो उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। परिश्रम करने वाला ही जीवन में आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज धर्मपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विक्रांत सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की गई। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में 15 मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा और भंगड़ा आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

डॉ. राजीव सैजल ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने देश के प्रति कार्य करने के लिए सदैव आगे रहने के लिए छात्रों से आग्रह किया। विक्रांत चौहान ने कोविड काल में किए सेवा कार्यों की सराहना की। छात्रों से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ने का भी आह्वान किया।
इस मौके पर सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, रमेश ठाकुर, कॉलेज प्राचार्य राजेश यादव, अनीता ठाकुर, ध्रुव शर्मा, लक्ष्य, नितिन, भावना, हर्षिता, चेतन, नवीन, सैंडी, जतिन, धीरज, चंचल, शीतल, प्रिंस, हरीश मौजूद रहे।
छात्रों ने रखीं मांगें
विद्यार्थियों ने डॉ. राजीव सैजल के समक्ष कॉलेज की कई मांगें रखी। स्थायी परिसर निर्माण और छात्रों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का भी आग्रह किया। डॉ. राजीव सैजल ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें