फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से बिजली बोर्ड के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र में वीरवार देर रात बिजली गिरने से नालागढ़ कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इससे बिजली बोर्ड को करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, खेड़ा में एक उद्योग के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से वहां पर लाखों का नुकसान हुआ है। इसके बाद नालागढ़ क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को बिजली को सुचारू किया।
विज्ञापन

बिजली गिरने से नालागढ़ शहर में गुरुद्वारा के समीप, खेड़ा, खेड़ा चक्क, बागबानियां, किरपालपुर, दभोटा और जोघों आदि स्थानों पर ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। इससे कई लाइनें टूट गई और बत्ती गुल हो गई। वहीं, खेड़ा में बिजली गिरने से एक उद्योग को करीब 15 लाख का नुकसान पहुंचा है।
विद्युत कर्मी रात को ही विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उद्योग के प्लांट हेड धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि वीरवार को ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए, जिससे कंपनी को करीब 15 लाख का नुकसान हआ है। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशासी अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि क्षेत्र बिजली गिरने से करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई थी, लेकिन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली को सुचारु कर दिया है। विभाग को करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें