फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैडमिंटन में जीएस सिद्दू ने मारी बाजी

Sun, 29 Sep 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुमारहट्टी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुमारहट्टी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

चंडीगढ़ शटलर्स क्लब ने आयोजित की बैडमिंटन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। खेल कॉम्प्लेक्स कुमारहट्टी में चंडीगढ शटलर्स क्लब की ओर से एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें चंडीगढ़ के अतंरराष्ट्रीय मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 24 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता को अंक के आधार पर दोहरे मुकाबले में करवाया गया। इसमें प्रत्येक मैच में खिलाड़ी ने नए पार्टनर के साथ चार मैच खेले।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीएस सिद्दू साठ अंक अर्जित कर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर ओमवीर सैनी ने 59 अंक अर्जित किए। वहीं, तीसरे स्थान पर संतोख सिंह ने 58.50 अंक, चौथे स्थान पर पवन ने 58 अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनिल कुमार सोंधी, पी तनेजा, अरुण रशिद, राजीव बंसल, सरगुन अरोडा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खिलाड़ियों ने किया है नाम रोशन
चंडीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी माला गाबा ने स्कूल में वर्ष 1998 बेल्जियम में भारत के लिए दो गोल्ड जीते। जबकि अनिल कुमार सोधी ने वर्ष 2019 में 70 वर्ष से ज्यादा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष-2025 में होने वाले वर्ल्ड कप में भी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महिला खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा ने वर्ष-2022 में वियतनाम से भारत के लिए रजत व कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें