फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा गोली कांड में दोनों तरफ से चली थीं गोलियां

विज्ञापन
Groups open fire from both side in Kheda shootout case on 24 May
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। खेड़ा गांव में 24 मई को हुए गोलीकांड में दोनों गुटों ने गोलियां चलाई थीं। आरोपी बल्लू के पिता हंसराज ने पुलिस में दोनों ओर से गोली चलाने की बात कही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 24 मई को हुई गोलीकांड में बेरछा पंचायत के खनोआ गांव को 24 वर्षीय युवक सिमरनजीत की मौत हो गई थी। इस घटना में दोनों ओर से गोलियां चलाई गईं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कार में सवार व्यक्ति की मौत हुई, उससे बचाव के लिए गोली चली थी।
उसके साथ लगती दूसरी कारों से भी गोलियां चलीं। पुलिस ने इस मामले में मैसी प्लासी गांव का संतोष कुमार (26), गुरुमाजरा का बलजीत सिंह (24), डोडूवाल का राकेश कुमार (22), मेरीवाला का राजन ठाकुर (21) तथा प्लासी गांव के राजेंद्र सिंह (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चहल ने बताया कि खेड़ा में गोलीकांड में पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। जिस कार में सवार सिमरनजीत की मौत हुई थी, उस कार से भी गोलियां जवाबी कार्रवाई में चली थी। उनके साथ चल रही कार से भी गोलियां चलीं।
सीसीटीवी और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया गया। बनवीरपुर निवासी आरोपी बल्लू के पिता हंसराज ने भी गोली चलाने की बात कही थी। इन तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। पकड़े गए आरोपियों को अदालत ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें