फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गोगी पहलवान ने जीती बसंतपुर की दंगल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के बसंतपुर में गोगी पहलवान ने दंगल जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कैथल के पहलवान संजय को पटखनी देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। छोटी माली में दिल्ली के नितिन ने हरियाणा के रजत को हराया।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा समिति के प्रधान संतराम ठाकुर ने बताया कि मेला कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को नकद राशि और गुर्ज भेंट की गई। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ सीपीएस संजय अवस्थी ने किया। कमेटी द्वारा उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई दी और उन्हें 21,000 की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधान ग्राम सुधार सभा बसंतपुर उप प्रधान शीशराम महासचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष बाबूराम, मुख्य सलाहकार मोहन लाल शर्मा, सुधार सभा के सदस्य अनंतराम, धनीराम, हेतराम, जगदीश, प्रेमलाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें