गीता स्कूल में आयोजित समारोह में प्रस्तुति के लिए तैयार खड़ी छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गीता आदर्श विद्यालय सोलन के सौजन्य से शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महर्षि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इसमें समूह गान, सरस्वती वंदना, राजस्थानी, तांडव, देश भक्ति और अन्य शामिल रहे। सह सचिव आरएस उपाध्याय ने विद्यालय में दी जाने वाली गीता शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए श्रीमद् भगवद्गीता का वर्णन किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि कक्षा दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों को छात्रवृति के रूप में लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये प्रदान किए। इस मौके पर आश्रम समिति के प्रधान संजीव कुमार और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।