फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी खड्ड के आसपास गंदगी फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 18 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू तथा अन्य जलजनित रोगों के बचाव के लिए विभाग तैयार है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू तथा अन्य जलजनित रोगों के बचाव  के लिए विभाग तैयार है। अश्वनी खड्ड के आसपास विभिन्न स्थानों पर चल रही सभी गतिविधियों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पंचायत प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि वह पानी और इसके स्रोतों को दूषित कर रहे लोगों को चेतावनी दें या उनके चालान काटें। हाल ही में अश्वनी खड्ड के दूषित पानी से सोलन और शिमला में पीलिया के प्रकोप के चलते कई जानें गई थीं। कई लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ है।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को परवाणू क्षेत्र में झुग्गी के पास एक सार्वजनिक नल लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टकसाल में खंड विकास अधिकारी को सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भूमि तलाशने को कहा। कहा कि डेंगू और अन्य जलजनित रोगों से बचाव के लिए कहीं भी पानी को एकत्रित न होने दें तथा पीने के लिए उबला पानी ही प्रयोग करें। वह शनिवार को आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलजनित रोगों की आशंका के दृष्टिगत व्यापक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी स्तर पर कार्यदल बनाया है तथा स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष आरंभ कर दिया है। इसके नोडल अधिकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पूर्णतया उपचारित एवं सुरक्षित पेयजल का ही उपयोग करें।

घर-घर जाकर जिंक की गोलियां बटेंगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने कहा कि 11 से 23 जुलाई तक जिले में सघन डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां बांटेगी। कार्यक्रम के दौरान हैंडवाशिंग और स्तनपान के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरके भारद्वाज, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेशवर शर्मा, जिला ग्रामीण विकास परियोजना अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान के अतिरिक्त जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान और सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें