फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने अपनी सहपाठी पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
Girl attacks classfellow with a sharp edged object near ITI Solan
विज्ञापन
सोलन। आईटीआई सोलन के समीप एक छात्रा ने सहपाठी को जान से मारने की कोशिश की है जिसमें उसने अपनी सहपाठी के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। जिससे छात्र गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों छात्राएं नाबालिग हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटीआई सोलन के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे दो छात्राओं में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद के एक छात्रा ने अपनी सहपाठी पर के गले पर किसी तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया।
इससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हुआ है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में दोनों छात्राएं सोलन से बाहरी जिलों की बताई जा रही है। दोनों छात्राएं एक ही कक्षा में सोलन में ही पढ़ रही हैं। पुलिस ने घायल छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। घायल युवती को गंभीर चोटें बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें