फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पटटा महलोग क्षेत्र में नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च की बुकिंग पेंडिंग, मिड-डे मील योजना प्रभावित, लोगों ने प्रशासन से की जल्द हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। पट्टा महलोग क्षेत्र के लोग गैस की सप्लाई न होने से परेशान हैं। परवाणू की एक गैस एजेंसी के माध्यम से यह क्षेत्र गैस की सुविधा प्राप्त करता है, लेकिन पिछले कई दिनों से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गैस नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे रात के 11-12 बजे तक ठंड और अंधेरे में गैस की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते रविवार को गैस गाड़ी भावगुडी के रास्ते से वापस लौट गई और मंगलवार को जब गाड़ी आई, तो पर्याप्त सिलिंडर नहीं थे। इसका असर बच्चों के मिड-डे मील योजना पर भी पड़ा है। स्कूलों में गैस की कमी के चलते खाना बनाना दूभर हो गया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और आपकी आवाज पट्टा महलोग के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने कहा कि अगर एजेंसी के पास गैस का स्टॉक कम है, तो उपभोक्ताओं की बुकिंग लेकर उन्हें गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च की बुकिंग अभी तक पेंडिंग
पट्टा महलोग और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 100 उपभोक्ताओं ने मार्च महीने में गैस बुकिंग करवाई थी, लेकिन उन्हें अभी तक सिलिंडर नहीं मिले हैं। कई घरों में चूल्हा जलाने का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। इसके अलावा, उपभोक्ता जब एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो कोई कॉल का जवाब नहीं देता। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि अगर स्थिति यथावत रही, तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने सरकार और गैस एजेंसी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द गैस सप्लाई सुचारू की जाए, ताकि लोग और स्कूल राहत पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें