फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, हल्की बारिश से सुहाने मौसम और ठंडी हवाओं में वीकेंड पर की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में 80 फीसदी तक रही ऑक्यूपेंसी, पार्किंग फुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कसौली में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। इस वीकेंड पर ठंडे मौसम और हल्की बारिश का आनंद लेने सैकड़ों सैलानी पहुंचे। इसके चलते कसौली की पार्किंग फुल हो चुकी है और होटलों में लगभग 80 प्रतिशत तक बुकिंग दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को कसौली में कभी धूप तो कभी बादलों का लुत्फ सैलानियों ने उठाया। लगातार बारिश के चलते वातावरण खुशनुमा हो गया है, जिससे बाहरी राज्यों से आए पर्यटक तपती गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ के कारण कसौली के प्रमुख स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई। तिब्बती मार्केट, हेरिटेज मार्केट और न्यू मार्केट में सैलानियों ने जमकर खरीदारी की और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। इसके अलावा बहुचर्चित कसौली चर्च, गिल्बर्ट ट्रेल और मंकी पॉइंट में भी पर्यटक प्रकृति का आनंद लेते दिखाई दिए। होटल व्यवसायियों के अनुसार, वीकेंड के दौरान होटल और होम-स्टे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों की तुलना में इस बार कारोबार में छाल देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें