नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में मुख्य बाजार की सड़क पर पेवर ब्लाक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं घर घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए सभी वार्डों में ट्राई रिक्शा दिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सफाई कर्मी घर घर से कूड़ा उठाएंगे। वहीं सभी पार्षदों को कहा गया कि वह अपने अपने वार्ड में डस्टबिन वितरित करें। नप अध्यक्ष अलका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें दस घरों के नक्शे स्वीकृत
नालागढ़ शहर की मुख्य गली में पेवर ब्लाक लगाने का फैसले के दौरान चर्चा हुई कि अभी तक कुछ लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। इससे जहां सड़क चौड़ी होगी, वहीं कब्जे भी हट जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शहरी विकास विभाग को भेजा गया।
नालागढ़ शहर की सफाई व्यवस्था व सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। शहर को सुंदर बनाने के लिए छोटे स्थानों का चयन कर उन्हें सुंदर बनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में लावारिस पशुओं को गौशाला में भेजा जाएगा। इनका रखरखाव का खर्चा परिषद वहन करेगी और पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक जो लावारिस पशुओं के रखरखाव पर खर्चा आएगा परिषद उसे गौशाला प्रबंधक को अदा करेगी।
पुराने स्कूल भवन के मैदान में बेचे जाएंगे पटाखे
दिवाली के दौरान नालागढ़ के पुराने सीनियर सेकें डरी भवन के साथ लगते मैदान में स्थान चयन किया है। जबकि रामशहर में बस स्टैंड के साथ मैदान में पटाखे बेचे जाएंगे।इसके अलावा जो लोग बाजार में पटाखे बेचने का कार्य करेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।