फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गैलेक्सी इंटरनेशनल ने सेंट सोल्जर एलीट स्कूल जंडियाला को हराया

विज्ञापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
किप्स में सीबीएसई की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियाेगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसौली/सोलन। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सीबीएसई की अंडर-14, 17 और 19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर असिस्टेंट स्टेट टैक्सिज एंड एक्साइज ऑफिसर राजेंद्र मोल्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 3 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर की 55 टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन खेले गए मैचों में अंडर- 17 में गैलेक्सी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने सेंट सोल्जर एलीट कॉन्वेंट स्कूल जंडियाला गुरु पंजाब को पराजित किया। इसी श्रेणी में अकाल सहाय अकादमी ने वंदना इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली को हराया। इसके अलावा विद्योदय स्कूल तेवक्कल ने गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा को पराजित किया।
विज्ञापन


अंडर-14 श्रेणी में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने अकाल सहाय अकादमी को हराया और दिल्ली पब्लिक स्कूल हारनी वडोदरा ने सेंट सोल्जर इलीट कॉन्वेंट स्कूल जंडियाला गुरु पंजाब को शिकस्त दी। अंडर-19 श्रेणी में डीडीएमएसपी उबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल जुबिली हिल्स हैदराबाद ने वेल्स विद्यालय, व्यास विद्या पीथम कल्लेखकड़, केरल ने सेंट जेवियर हाइ स्कूल मुंगेली छत्तीसगढ़ को पटकनी दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया व उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने टीमों, अतिथियों और दर्शकों का आभार जताया। इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर पुष्कर वोहरा और तकनीकी प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें