फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-नाम के लिए सोलन फल मंडी को प्रधानमंत्री पुरस्कार

Fri, 21 Apr 2017 10:57 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार हास‌िल करते डीसी राकेश कंवर।
विज्ञापन
सोलन जिले को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि मंडी) के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर ने शुक्रवार को नागरिक सेवा दिवस पर नई दिल्ली में यह पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन


फल एवं सब्जी मंडी को ई-नाम परियोजना से जोड़ने का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेब पोर्टल से किया था। सोलन स्थित सब्जी मंडी ई-नाम से जुड़ने वाली हिमाचल की पहली फल एवं सब्जी मंडी है। सोलन सब्जी मंडी में अभी तक ई-नाम के माध्यम से चार करोड़ रुपये का कारोबार किया जा चुका है।

यह सब्जी मंडी विपणन समिति सोलन के अधीन है। एपीएमसी ने यहां किसानों एवं बागवानों को सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। सोलन, कंडाघाट, कुनिहार, धर्मपुर, चक्की का मोड़, परवाणू, जगजीतनगर, बनलगी, नालागढ़, रामशहर, अर्की तथा कुनिहार के किसानों तथा बागवानों को इसका लाभ मिल रहा है। एपीएमसी ने सोलन में लगभग 6.5 करोड़ रुपये व्यय कर किसानों एवं बागवानों को क्रय-विक्रय की सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने इस सम्मान के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सोलन तथा एपीएमसी द्वारा ई-नाम को सोलन, शिमला तथा सिरमौर जिलों में लोकप्रिय बनाने के लिए सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया गया।

इस सम्मान ग्रहण समारोह का नई दिल्ली से सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में पुलिस अधीक्षक सोलन अंजुम आरा, उप मंडल अधिकारी नालागढ़ आशुतोष गर्ग, भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीविक्षाधीन अधिकारी मुकेश रेपसवाल, नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित जिले के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें