फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : 70 पैसे प्रति किमी ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी

Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन
विज्ञापन
उद्यमियों के लिए बुरी खबर है। मार्च माह में डीजल के दाम दूसरी बार बढ़ने से 70 पैसे प्रति किमी भाड़े की दर में फिर इजाफा हुआ है। इससे पहले 1 मार्च को तेल की कीमतों में इजाफा होने से 35 पैसे प्रतिकिमी ट्रकों का भाड़ा बढ़ा था। अब 16 मार्च को तेल कंपनी ने 1 रुपये 90 पैसे डीजल में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


इसके बाद सबसे बड़ी ट्रक यूनियनों में शुमार नालागढ़ ट्रक यूनियन ने 70 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ाने का ऐलान किया है। एक माह में प्रतिकिमी 1.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें वीरवार से लागू हो गई हैं।

नए रेट के मुताबिक अब बद्दी से अहमदाबाद के लिए 840 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पहले 29 हजार 7 सौ 80 रुपये में यहां 9 टन माल पहुंचता था।  किराया बढ़ने से इसका असर रोजमर्रा के उत्पादों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


बढ़ाया ट्रकों का भाड़ा
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विद्यारतन चौधरी ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ते ही यूनियन ने भाड़ा भी बढ़ा दिया है। यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ एमओयू किया है कि अगर एक रुपये डीजल के दाम बढ़ते हैं तो 35 पैसे किराया बढ़ जाएगा।

1 मार्च को एक रुपये 47 पैसे किराया बढ़ा था तो यूनियन ने मात्र 35 पैसे ही भाड़ा बढ़ाया था। अब इसी माह एक रुपये 90 पैसे डीजल के दाम बढ़ गए। एक माह में 3 रुपये 37 पैसे डीजल के दाम बढ़े है उसी हिसाब से यूनियन ने पहले 35 पैसे अब 70 पैसे भाड़ा बढ़ा दिया है।

ऑपरेटर, उद्यमी बोले पड़ेगा आसर
ट्रक ऑपरेटर परमजीत सिंह पम्मी, सतविंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हरनेक ठाकुर, दीपूर पंडित, विजय कुंडलस, दलीप पाल और ध्यान सिंह ने बताया कि भाड़ा बढ़ने महंगाई बढ़ जाएगी। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। बीबीएन में दस हजार ट्रक संचालक हैं। अब बीबीएन से सामान महंगा पहुंचेगा।

बीबीएनआई के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, महासचिव वाईएस गुलेरिया, संजय अरोड़ा, दीपक भंडारी, अश्वनी शर्मा ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से उद्योगों में आने वाले कच्चा माल और तैयार माल के रेट पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

 
भाड़ा पहले और अब
स्टेशन               पहले        अब
1- दिल्ली        10780        11005
2-जीरकपुर        4310          4360
3-अहमदाबाद    29780        30620
4-ऊना             5480          5550
5-उचाना          11820       12195
6-बापी            36630       37750
7-वेरका          10700       10950
8-आगरा          16180      16560
9-अंब              6980        7090
10-गिरिपुल        6940        7020
11- चंडीगढ़       3935       3990
12- अंबाला       7725        7775
(भाड़े की यह दरें बद्दी से संबंधित स्टेशनों की हैं)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें