अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़ला में लगभग 1.91 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इन योजनाओं की शुरूआत की। उन्होंने लगभग 1.30 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले करोरा से निचली नौणी तक 1.02 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग और 61.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नौणी से बागा तक 1.48 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य आठ माह की अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सभी स्तरों पर सावधानी और टीकाकरण आवश्यक है।
हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है जहां 65 प्रतिशत लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके की प्रथम खुराक लग चुकी है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान बंसीराम भाटिया, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान बंसीराम भाटिया, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान रीना शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़ला के उप प्रधान हेमराज ठाकुर, ग्राम पंचायत रौड़ी के उप प्रधान जीतराम, ग्राम पंचायत ब्राईली के उप प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, महामंत्री यशपाल कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजप जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की अध्यक्ष रीना ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव राकेश गौतम, उपमंडलाधिकारी अर्की शहजाद आलम, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, जल शक्ति विभाग की अधिशासी अभियंता कंचन शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुनिहार पुष्पा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।