फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गल कॉलेज भवन तैयार, शुरू नहीं हो पाई कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर क्षेत्र के दिग्गल कॉलेज का भवन तैयार हुए दो वर्ष हो गए हैं। अभी तक लोनिवि ने इसे शिक्षा विभाग के हवाले नहीं किया है। पिछले दो साल से देखरेख के अभाव में कॉलेज परिसर में घास और झाड़ियां उग गई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के अभिभावक संघ ने इसे शिक्षा विभाग को सौंपने की मांग की है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिग्गल में कॉलेज खोलने की घोषणा करके यहां पर पांच करोड़ रुपये भवन के लिए स्वीकृत किए थे। कॉलेज भवन बनने तक शिक्षा विभाग ने कक्षाएं शुरू करने के लिए स्कूल के चार कमरे लिए थे। लेकिन अब कॉलेज भवन को तैयार हुए दो वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अभी तक कॉलेज भवन को चालू नहीं किया है। लोनिवि का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से कॉलेज प्रशासन को अधीन लेने का आह्वान किया जा रहा है। लेकिन अभी तक विभाग ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है। पीटीए प्रधान जय सिंह, उपप्रधान सुनील कुमार, हरदेव सिंह, रामचंद और पवन कौशल ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद स्कूल कॉलेज खोलने जा रही है, लेकिन 200 छात्र चार कमरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर पाएंगे। जब कॉलेज का भवन तैयार है तो उसे चालू करना चाहिए। कार्यकारी प्रिंसिपल जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे में शिक्षा निदेशालय को लिखा है। जैसे ही आदेश मिलते हैं कॉलेज भवन में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि भवन तैयार होने के बाद पिछले डेढ़ वर्ष से शिक्षा विभाग को इसे अपने अधीन करने को पत्र लिख रहा है। लेकिन कॉलेज बंद होने के कारण शिक्षा विभाग भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें