फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वन विभाग ने दभोटा के जंगल से पकड़ी खैर की लकड़ी

Sun, 13 Aug 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दभोटा के जंगल में पकड़ी गई खैर की लकड़ी। स्रोत:वन विभाग
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। दभोटा के जंगल में आठ खैर के पेड़ों की कटी हुई लकड़ी विभाग को मिली है। यह लकड़ी कुछ दिन पहले काटी गई थी लेकिन वन काटू इसे ले नहीं जा पाए। विभाग के वन रक्षक इसकी रेकी कर रहे थे। विभाग ने इस लकड़ी को कब्जे में लेने के बाद दभोटा पुलिस में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। विभाग ने लकड़ी को अपने रेंज ऑफिस में रख लिया है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

दभोटा के शामलात जमीन से यह लकड़ी कुछ दिन पूर्व काटी गई। इस क्षेत्र के वन रक्षक ने जंगल में गश्त के दौरान इस लकड़ी को देखा तो उसने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। विभाग लकड़ी उठाने की बजाए इसकी रेकी करते रहा। विभाग को उम्मीद थी कि वन काटू कटी हुई लकड़ी लेने जैसे ही आएगा तो उसे पकड़ लिया जाएगा लेकिन वह नहीं आया तो विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेने के बाद दभोटा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया। उधर, डीएसपी फिरोज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत बाजार में 2 लाख से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें