राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल ग्राउंड में चल रही ऑल इंडिया अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई की टीम लगातार जीत का क्रम जारी रखे हुए है। सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट का पहले मैच रियल फुटबाल स्कूल दिल्ली और डीएवी अमृतसर (पंजाब) के बीच हुआ।
पंजाब की ओर से पहला गोल राजविंदर सिंह ने पैनेलटी शूटआउट से मैच के 16वें मिनट में किया। पहले हाफ तक पंजाब ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में दिल्ली के रोहित सिंह ने मैच के 41वें मिनट में पैनेल्टी शूट से गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने पर दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रहीं। टूर्नामेंट का दूसरा मैच मुंबई बी और इलाहाबाद ए के बीच हुआ।
मुंबई ने इस मैच को 2-0 से जीता। मुंबई की ओर से आसिब ने मैच के 16वें तथा ऋषिकेश ने मैच के 45वें मिनट में गोल किए। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर खेल रही थी। इस मैच में इलाहाबाद के खिलाड़ी अफजल अहमद को येलो कार्ड दिया गया।
मंगलवार को पहला मैच गुड़गांव बनाम मुंबई ए, रियल फुटबॉल स्कूल दिल्ली बनाम मुंबई बी, इलाहाबाद ए बनाम पंजाब और इलाहाबाद बी बनाम एचपीएफए के बीच खेले जाएंगे।