फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला मुख्यालय में चरस और चूरा पोस्त समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग तीन क्षेत्रों में गश्त कर की कार्रवाई
विज्ञापन

602 ग्राम चरस और 7.982 किलो ग्राम चूरा पेस्त किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस ने सोलन के तीन क्षेत्रों में चरस और चूरा पोस्त बरामद किया है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 602 ग्राम चरस और 7.982 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस टीम सुबाथू मार्ग पर गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दलीप सिंह निवासी पच्छाद जिला सिरमौर अपनी कार में चरस को जिला सिरमौर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोका वहीं जब तलाशी ली तो गाड़ी से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस नगाली के समीप गश्त पर थी, इस बीच देउंघाट के समीप एक ट्रक खड़ा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब ट्रक मालिक बेली राम, चालक शक्ति सिंह व ट्रक परिचालक मनीष कुमार से बातचीत की तो वह हड़बड़ा गए। ट्रक की तलाशी लेने पर 7 किलो 982 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। तीसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान जौणाजी मार्ग पर कालाघाट के समीप जोगिंद्र कश्यप निवासी जुन्गा जिला शिमला से 402 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की मांग कोर्ट से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें