फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन मालरोड पर पारंपरिक व्यंजनों के साथ मिलेगा डोसा और सांबर

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर लगी स्वंय सहायता समूह की महिलाएं पहली बार लोगों को सांबा, डोसा परोसते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही स्वयं सहायता समूह मुहिम सफल हो रही है। शुक्रवार को मालरोड पर दुकानें लगाने पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने सांबर, डोसा जैसी खाद्य वस्तुएं बनाना शुरू कर दिया है। राजगढ़ रोड पर एनएफसीआई की ओर से महिलाओं को डोसा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मालरोड पर दो दिन पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की बिक्री कर महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। कोविड के बंदिशों में महिलाओं को दुकानें लगाने का मौका नहीं मिल पाया। अब हालात सामान्य होने के बाद महिलाएं अपने कारोबार को दोबारा पटरी पर ला चुकी हैं। सप्ताह में दो दिन दुकान लगाकर अभी तक करीब 30 से 40 हजार की कमाई कर रही हैं।
वहीं स्वयं सहायता समूह की महिला उमा, कृष्णा, अर्चना, ममता, आशा ने कहा कि लंबे समय तक प्रशिक्षण लेने के बाद अब सांबर, डोसा भी लोगों को परोसा जा रहा है। सप्ताह में दो दिन दुकान लगाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब तक दुकान लगाने वाली महिलाएं 30 से 40 हजार तक कमाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें