फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ के फार्मा उद्योग में आग, 250 वर्करों ने भागकर बचाई जान

Thu, 28 Jul 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर नालागढ़ के साथ लगते नंगल गांव फार्मा उद्योग एलवेज हेल्थ केयर में बुधवार सुबह 10:15 बजे अचानक आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक शहर नालागढ़ के साथ लगते नंगल गांव फार्मा उद्योग एलवेज हेल्थ केयर में बुधवार सुबह 10:15 बजे अचानक आग लग गई। उद्योग की तीसरी मंजिल टॉप फ्लोर पर इस दौरान 250 से अधिक वर्कर काम कर रहे थे। आग लगने का पता चलते ही वर्कर उद्योग परिसर से बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उद्योग के जिस हिस्से में आग लगी है वहां मशीनरी, रॉ मैटीरियल के साथ कुछ तैयार माल भी मौजूद है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उद्योग में लगे सुरक्षा उपकरणों की मदद से भी वर्करों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग से उद्योग को लाखों का नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार उद्योग प्रबंधन की ओर से 10:35 बजे दमकल विभाग नालागढ़ को इसकी सूचना दी गई। नालागढ़ के दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया है। आग के भीषण रूप लेने पर बदद्ी दमकल विभाग के एक वाहनों को भी मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


आग की भीषण लपटों और धुएं के चलते आसपास के सैकड़ों लोग भी उद्योग के बाहर जमा हो गए। दमकल विभाग के 12 जवानों ने लगातार प्रयास करते हुए शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के स्टेशन फायर ऑफिसर पीर सहाय कौंडल ने कहा कि अज्ञात कारणों से लगी आग को लगातार सात घंटे बाद काबू किया गया। कहा कि सभी वर्करों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया है।

कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि उद्योग के टॉप फ्लोर में अचानक सुबह के समय आग लगी। आग लगते ही वर्करों को बाहर निकाल दिया था। कहा कि आग जिस जगह पर लगी है, वहां मशीनरी, रॉ मैटीरियल और कुछ तैयार माल पड़ा है। नुकसान का आंकलन आग को काबू करने के बाद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें