फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं ओटीए, परिवार नियोजन के ऑपरेशन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते माह से परिवार नियोजन के ऑपरेशन पर फिर बंद हो गए हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) नहीं होने सेे दिक्कतें आ रही है।
इसके अलावा अस्पताल में होने वाले अन्य ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐेसे में मरीजों को काफी परेशानी आ रही है। परिवार नियोजन के ऑपरेशन के लिए लोगों को अर्की और शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा धर्मपुर, परवाणू समेत अन्य जगह भी महकमा कैंप नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में परिवार नियोजन को लेकर विभाग का टारगेट पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

छह माह पहले क्षेत्रीय अस्पताल में लेप्रोस्कोप नहीं होने से परिवार नियोजन के ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को लेप्रोस्कोप उपलब्ध करवाने की मांग भेजी थी। इसी बीच अर्की से लेप्रोस्कोप मंगवाकर कार्य चलाया गया।
ऑपरेशन अधिक होने के बाद इसकी मांग भेजने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में लेप्रोस्कोप उपलब्ध करवाया जिसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल में परिवार नियोजन के ऑपरेशन होने शुरू हुए। जिले में अन्य जगहों पर भी महकमे ने कैंप की सुविधा शुरू की थी।
अब ओटीए नहीं होने से ये ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इसी के साथ अन्य मेजर ऑपरेशन रुके हुए हैं। वहीं आपात स्थिति में होने वाले ऑपरेशन के लिए मरीजों को शिमला भेजा रहा है। यहां लोगों को आने-जाने समेत कई परेशानी हो रही हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने चुनाव आयोग समेत विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर जल्द ओटीए की नियुक्ति की मांग की है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस वर्मा ने बताया कि ओटीए नहीं होने से काफी दिक्कत आ रही है। चुनाव आयोग और उच्चाधिकारियों से ओटीए नियुक्त करने की मांग की है। जल्द ही अस्पताल में ओटीए की नियुक्ति की जाएगी।
परिवार नियोजन के ऑपरेशन के लिए पूछने आ रहे लोग
क्षेत्रीय अस्पताल में परिवार नियोजन के ऑपरेशन करवाने के लिए लोग पूछ रहे हैं लेकिन उन्हें ओटीए न होने के कारण वापस भेजा जा रहा है और उन्हें आगामी दिनों में आने के लिए कहा जा रहा है। इनमें अधिकतर लोग दूरदराज के क्षेत्रों से आ रहे हैं। इससे पहले अस्पताल में सप्ताह में दो बार परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए जाते थे। इस दौरान 10 से अधिक लोगों को सुविधा दी जाती थी।
विज्ञापन

जल्द आयोजित होंगे कैंप
जिले के स्वास्थ्य खंड अर्की, नालागढ़ और क्षेत्रीय अस्पताल में निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑपरेशन होते हैं। इसी के साथ अन्य जगहों में कैंप लगाए जाते हैं। जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल में ऑपरेशन शुरू होंगे। इसके अलावा अन्य जगहों में भी कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें