Environment deptt to make survey for solid waste treatment plant
धर्मपुर (सोलन)। पर्यावरण विभाग की ओर से धर्मपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर पंचायत को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए पंचायत में बाकायदा तकनीकी विशेषज्ञ नियुक्त किया गया है।
इसमें पंचायत के हर वार्ड में गीला-सूखा कूड़ा रखने और देने को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। बीते कुछ सालों से पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए कार्य किया जा रहा था। जिस स्थान पर यह लगाया जाना था, वहां न्यायालय ने रोक लगा दी है। कालका-शिमला हाईवे से लगती पंचायत में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं बन पा रही है। स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा हाईवे किनारे गिरा रहे हैं।
उधर, तकनीकी विशेषज्ञ अक्षित चौहान ने कहा कि धर्मपुर पंचायत के हर वार्ड में गंदगी का आकलन किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर कूड़े की जांच कर सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।