फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बकाया को लेकर उच्च न्यायालय जाएंगे बिजली बोर्ड के पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में 124 पेंशनरों ने दी इसमें इसको लेकर अपनी सहमति
विज्ञापन

गुप्ता को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकृत किया

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनभोगी कल्याण एसोसिएशन की नालागढ़ इकाई की बैठक अध्यक्ष विजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से संशोधित वेतन, पेंशन बकाया, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण आदि जारी न करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकाया राशि को प्राप्त करने के लिए कानून का सहारा लिया जाए और उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाए। इसके लिए सोलन के पीएल गुप्ता को सभी कानूनी कागजात व दस्तावेजों आदि पर हस्ताक्षर करने और एचपीएसईबीएल, पेंशनभोगी कल्याण की ओर से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकृत किया गया। इस कानूनी कार्रवाई पर होने वाले खर्चे के लिए बीबीएन से 124 पेंशन भोगियों ने अपनी-अपनी ओर से स्वेच्छा से अंशदान दिया। यह भी फैसला लिया गया कि यदि और भी जरूरत पड़ेगी तो और भी अंशदान किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा धर्मचंद, मुरली गुप्ता ,रामकृष्ण, बाबू राज, महिंद्र सिंह, रमेश ठाकुर सहित दर्जनों पेंशनर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें